Skip to content

मासिक हिंदी पत्रिका-मित्रोँ स

The IndiBlogger forum is now a read-only archive. Every public discussion is still here to read, but new topics and replies are closed.

Tanuj Vyas
from narlai,jodhpur |

दोस्तों के साथ एक छोटी पहल की जा रही है, जोधपुर में कला व संस्कृति को नया आयाम देने के लिए एक मासिक हिंदी पत्रिका की योजना है, जो युवा को साथ लेकर कुछ नया रचने के प्रयास में एक छोटा कदम होगा. उसी सिलसिले में मित्रोँ से सहयोग के रूप में लेख आमंत्रित है,जो इस प्रकार है- कहानी,कविता, कोई भी पेंटिंग या मूर्तिकला से जुड़ा किसी भी व्यक्ति या उसकी आर्ट फॉर्म पर आलेख. किताब के बारे में समीक्षा जो हिंदी या इंग्लिश के किसी नए लेखक की हो तो ज़्यादा बेहतर होगा. फिलोसॉफी से संबन्धित, जो कोई प्रचार कि बात ना होकर, एक विचार के रूप में हो. संगीत से जुड़े आलेख. कोई भी रचना के साथ अपना पासपोर्ट साइज फोटो,फोन नंबर व पूरा पता भेजें.