Skip to content

थार की बातें हिंदी में

The IndiBlogger forum is now a read-only archive. Every public discussion is still here to read, but new topics and replies are closed.

prithvi
from Delhi |

थार, एशिया का सबसे बड़ा रेगिस्‍तान. जितना विविध यह रेगिस्‍तान उतनी ही विविधता यहां के लोक जीवन में. उन्‍हीं पर आधारित ब्‍लाग  http://kankad.wordpress.com/ 

Replies 1 to 3 of 3

बालसुब्रमण्यम
from Ahmedabad |

सुंदर ब्लोग है। शायद यह थार पर लिखा जा रहा एकमात्र ब्लोग भी होगा। बधाई।

फोंट साइस थोड़ा छोटा लगा, पढ़ने में दिक्कत आई। यदि हो सके तो उसे एक या दो पोइंट साइस बढ़ाएं।

मेरे ब्लोग जयहिंदी पर भी पधारें

http://jaihindi.blogspot.com

Hari Joshi
from Meerut |

पहली बार आपके ब्‍लाग पर गया। बेहद सुरुचिपूर्ण है। अब नियमित आपके ब्‍लाग पर आना-जाना रहेगा।

बालसुब्रमण्यम
from Ahmedabad |

समय मिला आपके ब्लोग को कुछ और विस्तार से देखने के लिए।

उसमें आप थार के जीव-जंतुओं के बारे में भी लिख सकते हैं, जैसे गोड़ावण पक्षी, जंगली गधा, लोमड़ी, भेड़िया आदि।

थार दुनिया का सबसे घना बसा रेगिस्तान है। वह गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में फैला हुआ है। उसका आधा भाग पाकिस्तान में है। इस तरह वह भारत और पाकिस्तान को जोड़नेवाला भौगोलिक क्षेत्र है।

थार में पशुपालन का बहुत अधिक महत्व है क्योंकि वहां कृषि अधिक नहीं हो सकती है, पानी की कमी के कारण। इसलिए थार में पशुओं की बढ़िया नस्लें हैं, जिनमें ऊंट, भेड़, बकरी, घोड़ा आदि शामिल हैं।

थार पर अनुसंधान कर रहे अनेक संस्थानों के बारे में भी आप लिख सकते हैं, जैसे काजरी (CAZRI).