Skip to content

सिब्बल के यहां भेजा एक लाख की 'र

The IndiBlogger forum is now a read-only archive. Every public discussion is still here to read, but new topics and replies are closed.

rajkumar soni
from Gwalior |

नई दिल्ली।। जिस समय टीम अन्ना रामलीला मैदान में लोकपाल कानून के लिए आंदोलन कर रही थी, उसी दौरान किसी ने मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल के ऑफिस में सेंट्रल यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार की नौकरी के लिए चेक के जरिए एक लाख की ' रिश्वत ' भेजी। अब दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है कि यह चेक किसी साजिश के तहत तो नहीं भेजा गया था। मजेदार बात यह है कि 'रिश्वत' भेजने वाले शख्स ने अपने जिस अकाउंट का एक लाख रुपये का यह चेक भेजा था, उस अकाउंट में सिर्फ 38 हजार रुपये थे। यदि कोई इस चेक को अपने खाते में डालता तो चेक बाउंस हो जाता, हालांकि चेक को किसी खाते में डालना इसलिए संभव नहीं है कि यह साफ तौर पर किसी के भी फेवर में ड्रा नहीं किया गया है। केनरा बैंक के इस चेक पर ' एचआर मिनिस्ट्री ' लिखा है। झारखंड रांची के धुर्वा से ओम प्रकाश के नाम से यह पत्र भेजा गया था। पुलिस की जांच में ओम प्रकाश की पहचान सही पाई गई है। पत्र में कहा गया कि उसे झारखंड की सेंट्रल यूनिवर्सिटी में उसे रजिस्ट्रार अपॉइंट किया जाए। पत्र के साथ एक चेक भी अटैच्ड था। एक लाख रुपये का यह चेक भी साथ में आने पर यह समझा गया कि नौकरी पाने के लिए रिश्वत देने की पेशकश या वैसी ही शरारत की गई है। मामला पुलिस को दे दिया गया। पार्लियामेंट थाने में केस रजिस्टर करने के बाद जांच हो रही है और टीम रांची भी भेजी जा रही है।